नोट कर लें ये तिथियां
दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 11 से 26 जुलाई तक दो शिफ्टों में पूरी की जाएगी। शिफ्ट की शुरूआत सुबह 10 बजे और दोपहर 1.30 बजे होगी। डीवी राउंड के लिए कुल 2950 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। भर्ती अभियान 655 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 596 रिक्तियां वन रक्षक के लिए और 59 वन्यजीव रक्षक पदों के लिए हैं।