UPSSSC Forest Guard Answer Key: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य के 27 जिलों में एक पाली में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित हुई थी। अब उत्तर कुंजी भी जारी हो गई है।
UPSSSC Forest Guard Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
जारी की गई वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे 30 अगस्त, 2022 तक अपनी आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दर्ज करा सकते हैं। दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी जारी होंगे।
UPSSSC Forest Guard Answer Key: इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 655 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। इनमें से 596 पद वन रक्षक के लिए है और 59 पद वन्य जीव रक्षक।
UPSSSC Forest Guard Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
उम्मीदवार उत्तर कुंजी को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स का पालन करें-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नोटिस बोर्ड के सेक्शन में जाएं।
- अब वन रक्षक भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको नोटिस दिख जाएगा।
- अब assessment.cbtexams.in/OFOT/PS/Account/Login पर जाएं।
- मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
- उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।