फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Forest Guard 2019: यूपीएसएसएससी वन रक्षक भर्ती की अंतिम चयन सूची जारी, 647 हुए चयनित; यहां देखें लिस्ट

Thu, 29 Aug 2024 07:15 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Forest Guard 2019 Final Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
upsssc - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2019 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाकर अंतिम चयन परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन

आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 05-परीक्षा/2019 के तहत वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक के क्रमशः 596 एवं 59, यानी कुल 655 पदों पर भर्ती के लिए इस भर्ती अभियान का आयोजन किया गया था।

उक्त पदों के सापेक्ष पदवार, श्रेणीवार व अभ्यर्थियों द्वारा दी गयी वरीयता के आधार पर वन रक्षक के 596 पदों के सापेक्ष 592 अभ्यर्थियों एवं वन्य जीव रक्षक के 59 पदों के सापेक्ष 55 अभ्यर्थियों अर्थात कुल 655 पदों के सापेक्ष 647 अभ्यर्थियों को अंतिम चयन सूची में स्थान दिया गया है। श्रेणी-वार चयनित उम्मीदवारों की संख्या निम्नलिखित है:

वन रक्षक
  अनारक्षित एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस कुल
रिक्त पद 311 83 11 132 59 596
चयनित अभ्यर्थी 311 83 07 132 59 592

वन्य जीव रक्षक
  अनारक्षित एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस कुल
रिक्त पद 40 10 02 02 05 55
चयनित अभ्यर्थी 40 07 01 02 05 55
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें अंतिम चयन सूची

उम्मीदवार उत्तर प्रदेश वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक परीक्षा-2019 का रिजल्ट कैसे चेक करें, इसके चरण यहां बताए गए हैं।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए नोटिस बोर्ड सेक्शन में वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक परीक्षा-2019 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ खुलकर आ जाएगी।
  • अब पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर ध्यान से चेक कीजिए।
  • अब पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें