फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Admit Card PET 2022 : प्रवेशपत्र हो चुके हैं जारी, इन 15 टॉपिक्स की कर लें अच्छी तैयारी

Sat, 01 Oct 2022 05:23 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए राहतभरी खबर है। आयोग ने पीईटी 2022 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस एग्जाम का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर को किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में दूसरी बार आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड का इंतजार समाप्त हो चुका है। आयोग ने पीईटी 2022 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वो जल्द से जल्द आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि राज्य में दूसरी बार PET का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर 2022 को किया जाना है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस PET 2022 में तकरीबन 37 लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले इन अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें यूपी लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी जैसी कई महत्वपूर्ण भर्तियां शामिल हैं। अगर आप भी PET 2022 में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET PET Ebook - Download Now की मदद ले सकते हैं और एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में तैयार किए गए महत्वपूर्ण प्रश्नों के नोट्स से बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
UPSSSC PET Admit Card Direct Link 
 
UPSSSC PET प्रीवियस ईयर पेपर- डाउनलोड PDF 
UPSSSC PET सिलेबस     
UPSSSC PET एग्जाम डेट 

15 टॉपिक्स से पूछे जाते हैं 100 अंक के प्रश्न :

PET 2022 में अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरलइंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन तथा टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे कुल 15 टॉपिक्स से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जातेहैं।

कितने कठिन होंगे प्रश्न :

PET 2022 के सिलेबस के मुताबिक इस परीक्षा में पूछे जाने वाले 15 टॉपिक्स में से 9 टॉपिक्स के प्रश्नों के कठिनाई का स्तर NCERT द्वारा निर्धारित सेकंडरी/सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा। दरअसल इसमेंइंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी तथा जनरल इंग्लिश टॉपिक्स के प्रश्नों काकठिनाई का स्तर NCERT द्वारा निर्धारित सेकंडरी/सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा। इसके अलावा अन्य 6 टॉपिक्स के प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल की जानकारी नहीं दी गई है।

कहां से आएंगे प्रश्न :

अभ्यर्थियों को PET में पूछे जाने वाले इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी तथाजनरल इंग्लिश की तैयारी के लिए NCERT के किताबों की सहायता लेनी चहिए। इसके अलावा बचे हुए टॉपिक्स की सहायता के लिए अभ्यर्थी आम तौर पर इस लेवल की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मेंउपयोग होने वाले किताबों की सहायता ले सकते हैं।

Safalta.com के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवेग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस कीमदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें