प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। दरअसल स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत भी कर दी है। SBI ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 22 सितंबर 2022 से की है और अभ्यर्थियों से इसके लिए 12 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। स्टेट बैंक में निकली इस भर्ती के जरिये पीओ के 1600 रेगुलर पदों पर भर्ती की जाएगी और 73 पद बैकलॉग के भरे जाएंगे। पीओ की इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का ग्रेजुएट होना आवश्यक है। वहीं अभ्यर्थियों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास SBI PO Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
क्या है चयन प्रक्रिया :
SBI पीओ की इस भर्ती में अभ्यथियों का चयन कई चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले प्रीलिमिनरी टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। इसमें अभ्यर्थियों से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को मेंस में हिस्सा लेना होगा। इसमें अभ्यर्थियों से 200 मार्क्स के 155 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही अभ्यर्थियों को इसमें डिस्क्रिप्टिव पेपर में भी हिस्सा लेना होगा और यह पेपर 50 अंको का होगा। इस हिसाब से देखा जाए तो मेंस में अभ्यर्थियों से कुल 250 मार्क्स के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद तीसरे चरण में अभ्यर्थियों को 20 अंको के ग्रुप एक्सरसाइज और 30 अंको के इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
कैसे तैयार होगी मेरिट लिस्ट :
इस भर्ती में अभ्यर्थियों को चयनित होने के लिए तीन चरण के टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा, लेकिन फाइनल मेरिट लिस्ट दो चरण के मार्क्स के आधार पर ही तैयार किया जाएगा। दरअसल इस भर्ती में शामिल होने जारहे अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट उनके दूसरे और तीसरे चरण के मार्क्स के आधार पर तैयार की जानी है। इस भर्ती में प्रीलिमिनरी परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर की है और फाइनल सिलेक्शन के लिए इसके मार्क्स का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, UPSSSC PET, CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।