UPSESSB PGT 2021 Result Interview Schedule: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, UPSESSB द्वारा पीजीटी परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। परिणाम के बाद सोमवार, 27 नवंबर, 2021 को यूपीएसईएसएसबी ने पीजीटी भर्ती के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। उम्मीदवारों अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पूरा पढ़ना चाहिए। अन्य अपडेट के लिए आप UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
UPSESSB की ओर से पीजीटी भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन 17 और 18 अगस्त, 2021 को किया गया था। 24 अगस्त को फाइनल रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। अंतिम परिणाम की गणना अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर की जाती है। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती की लिखित परीक्षा जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, संस्कृत, कला, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, तर्कशास्त्र, सैन्य विज्ञान और संगीत वाद्ययंत्र सहित विषयों के लिए आयोजित की गई थी। नीचे हमने परिणाम की देखने की प्रक्रिया और चरणों का उल्लेख किया है। इसके साथ ही आगे की प्रक्रिया- इंटरव्यू शेड्यूल, इंटरव्यू एडमिट कार्ड आदि की जानकारी भी दी गई है।
ऐसे देखें UPSESSB पीजीटी भर्ती का परिणाम