फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC जल्द जारी करेगा NDA और NA परीक्षा विवरण, ये रही पूरी जानकारी

Fri, 26 Jul 2019 03:30 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (NDA & NA) के सेकेंड एडिशन का विवरण अगले महीने जारी करेगा। उम्मीदवार परीक्षा के लिए 9 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आवेदन जमा किए जा सकेंगे। लिखित परीक्षा 17 नवंबर (रविवार) को आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा जनवरी में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि यह एनडीए और एनए (II) परीक्षा, 144वें पाठ्यक्रम और 106वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।

अभी हाल ही में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस(असिस्टेंट कमांडेंट) सीएपीएफ परीक्षा के ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। कमीशन सीएपीएफ की परीक्षा 18 अगस्त को आयोजित करेगा। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के अंतिम दिन तक परिणाम संभालकर रखें।
विज्ञापन


UPSC CAPF 2019: प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1- सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
चरण 2- उसके बाद ई-एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
चरण 3- अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक  करें। 
चरण 4- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभालकर रखें। 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें