UPSC SO Steno LDCE Result 2015 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने कंबाइंड एसओ स्टेनो एलडीसीई (Combined SO- Steno LDCE 2015) परीक्षा का परिणम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। साथ ही खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा को 450 छात्रों ने क्वालिफाई किया है। बता दें कि SO स्टेनो LDCE 2015 का रिजल्ट 30 दिनों तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। यूपीएससी ने रिजल्ट के संदर्भ में एक हेल्प डेस्क का भी गठन किया है। अगर किसी उम्मीदवार को अपने रिजल्ट देखने में कोई दिक्कत आती है तो वो शाम 5 बजे से पहले 011 – 23385271/23381125/23098543 पर जाकर इन नंबर पर बातचीत कर सकते हैं। हाल ही में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) 2019 का रिजल्ट भी जारी किया था।
ये भी पढ़ें : NTA में स्टेनोग्राफर, प्रोग्रामर समेत कई पदों पर वैकेंसी, हाथ से जाने न दें मौका
UPSC SO Steno LDCE Result 2015: ऐसे करें डाउनलोड -
चरण - 1 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 होमपेज पर UPSC SO Steno LDCE रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 उसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण - 4 मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
चरण - 5 आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आपके सामने खुल जाएगा।
चरण - 6 उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभालकर रखें।
UPSC SO Steno LDCE Result 2015: डायरेक्ट लिंक
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE 2021: तलाश है सरकारी नौकरी की, तो इन विभागों में कर सकते हैं आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।