फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Recruitment: यूपीएससी में साइंटिस्ट, मानवविज्ञानी सहित कई पदों पर भर्ती, आवेदन से पहले पढ़ें पूरा विवरण

Fri, 29 Mar 2024 01:03 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Recruitment 2024: लोक सेवा आयोग ने साइंटिस्ट-बी, एंथ्रोपोलॉजिस्ट सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2024 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने साइंटिस्ट-बी, एंथ्रोपोलॉजिस्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित तकरीबन 150 पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और संबंधित योग्यता रखते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर 11 अप्रैल तक ऐसा कर सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

आयोग इस भर्ती के माध्यम से संगठन में 147 रिक्तियों को भरने वाला है। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
कुल पद  पदों की संख्या
वैज्ञानिक-बी (मैकेनिकल) 01 पद
मानवविज्ञानी (भौतिक मानवविज्ञान प्रभाग) 01 पद
विशेषज्ञ ग्रेड III सहायक प्रोफेसर (एनेस्थिसियोलॉजी) 48 पद
विशेषज्ञ ग्रेड III सहायक प्रोफेसर (कार्डियो वैस्कुलर और थोरेसिक सर्जरी) 05 पद
विशेषज्ञ ग्रेड III सहायक प्रोफेसर (नियोनेटोलॉजी) 19 पद
विशेषज्ञ ग्रेड III सहायक प्रोफेसर (न्यूरोलॉजी) 26 पद
विशेषज्ञ ग्रेड III सहायक प्रोफेसर (प्रसूति एवं स्त्री रोग) 20 पद
विशेषज्ञ ग्रेड III सहायक प्रोफेसर (शारीरिक चिकित्सा और पुनर्वास) 05 पद
सहायक कापदर्यकारी अभियंता 04 पद
वैज्ञानिक 'बी' (सिविल इंजीनियरिंग) 08 पद
वैज्ञानिक 'बी' (इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रुमेंटेशन) 03 पद
सहायक निदेशक (सुरक्षा) 07 पद

चयनित होने पर मिलेगा इतना वेतन

  • सहायक निदेशक - 56100 - 177500
  • विशेषज्ञ ग्रेड III - 67700 – 208700
  • वैज्ञानिक - बी -  56100 - 177500
  • मानवविज्ञानी-  56100 - 177500
  • सहायक कार्यकारी अभियंता -56100 - 177500

पात्रता मानदंड

  • साइंटिस्ट-बी - मास्टर डिग्री और एक साल का व्यावहारिक अनुभव या बी.ई/बी.टेक और 2 साल का अनुभव।
  • मानवविज्ञानी - अंतिम वर्ष की परीक्षा में भौतिक मानवविज्ञान या जैविक मानवविज्ञान में पचास प्रतिशत से अधिक पेपर के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मानवविज्ञान में मास्टर डिग्री। मानवविज्ञान में तीन साल का शोध अनुभव।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर - एमबीबीएस डिग्री, संबंधित स्पेशलिटी या सुपर-स्पेशियलिटी में स्नातकोत्तर डिग्री और 3 साल का अनुभव
विज्ञापन

यूपीएससी आवेदन पत्र भरने के चरण

उम्मीदवारों की आसानी के लिए पदों के लिए आवेदन करने के चरण नीचे दिए गए हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट - upsconline.gov.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करें।
  • विशेषज्ञ और अन्य पदों के लिए आवेदन टैब पर क्लिक करें।
  • निर्देश पढ़ें और आवेदन पत्र भरें। 
  • सबमिट करने पर एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा।
  • आवश्यक शुल्क का भुगतान करें (जहां लागू हो)।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन शुल्क डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें