UPSC Recruitment 2022: 22 फरवरी है आवेदन की आखिरी तारीख
सिविल सेवा और वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 फरवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी, 2022 को निर्धारित की है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि सिविल सेवा और वन सेवा भारत के सबसे महत्वपूर्ण पदों में से एक है। लाखों की संख्या में उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करते हैं। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
UPSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
प्रशासनिक सेवा के लिए - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।
भारतीय वन सेवा के लिए - इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी और प्राणीशास्त्र में से एक विषय का चयन होना चाहिए। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि, वानिकी या इंजीनियरिंग में डिग्री भी मान्य है।
UPSC Recruitment 2022: आवेदन शुल्क और आयु-सीमा
सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट का भी प्रावधान है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है।