इस दिन हुई परीक्षा
आयोग द्वार 16 जून, 2024 को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई। यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं - सामान्य अध्ययन और सीएसएटी। यूपीएससी सिविल सेवा अधिसूचना कुल 1056 रिक्तियों के लिए जारी की गई थी।
उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम केवल सामान्य अध्ययन पर आधारित होंगे। जबकि पेपर 2 (CSAT) योग्यता प्रकृति का है। यूपीएससी आईएएस मुख्य परीक्षा 2024 अस्थायी रूप से 20 सितंबर (यूपीएससी के परीक्षा कैलेंडर अनुसार परीक्षा कैलेंडर) से शुरू होने वाली है।