फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA NA, CDS 1 Registration: यूपीएससी एनडीए-एनए भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें

Tue, 10 Jan 2023 04:55 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC NDA-NA 2023:  संघ लोक सेवा आयोग द्वारा एनडीए-एनए की भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 से जारी है। आज आवेदन का आखिरी दिन है। 
 
विज्ञापन
UPSC NDA-NA RECRUITMENT - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC NDA-NA  2023 : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी एनडीए-एनए और सीडीएस-1 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपने ऑनलाइन आवेदन भर और जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

यूपीएससी एनडीए एनए फर्स्ट भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर से शुरू की गई थी। आज यानी 10 जनवरी 2023 आवेदन का आखिरी दिन है।  इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। 

UPSC NDA-NA  2023 पदों का विवरण

एनडीए और एनए 1 परीक्षा 2023 के जरिए कुल 395 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें  सेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में 208 नौसेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में 42, वायु सेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) 120, नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) 25 यूपीएससी 16 अप्रैल को एनडीए 1 परीक्षा 2023 आयोजित करेगा। जिसमें 151 वें कोर्स के लिए एनडीए की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश और दो जनवरी, 2024 से शुरू होने वाले 113 वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से तीन हफ्ते पहले जारी किया जाएगा।

UPSC NDA-NA  2023 Application Fee आवेदन शुल्क

यूपीएससी एनडीए एनए फर्स्ट भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सौ रुपये है। इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति महिला के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।



 

UPSC NDA-NA  2023 पद और शैक्षिक योग्यता

आर्मी विंग के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास है। वायु सेना , नौसेना विंग के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित के साथ 12 वीं पास, जबकि नौसेना अकादमी (एनए) के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित के साथ 12 वीं पास होनी चाहिए।

विज्ञापन

UPSC NDA-NA  2023 ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले आपको UPSC NDA 1 Recruitment 2023 की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां Recruitment पर क्लिक करना है।
  • अब आपको UPSC NDA 1 Recruitment 2023 पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारी भरनी है।
  • अपना सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी फोटो और सिग्नेचर करके अपलोड करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करके क्लिक कर दें।
  • अब आपका पूर्ण रूप से आवेदन फॉर्म भर चुका है।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें