पदों का विवरण
बता दें कि एमपी एसएसई में कुल 427 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। जबकि एसएफएस में रिक्तियों की कुल संख्या 15 होगी। MPPSC की ओर से जारी इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए। वहीं, चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर 56,100 रुपये से 1,77,000 रुपये मिलेगा।
परीक्षा पैटर्न
एमपीपीएससी पीसीएस/एसएफएस प्रीलिम्स परीक्षा 21 मई 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक रहेगी। इस परीक्षा के लिए आयोग 14 मई को एडमिट कार्ड जारी करेगा।
Educational Qualification शैक्षिक योग्यता
एसएसई के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
एसएफएस के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान, इंजीनियरिंग या किसी तकनीकी अध्ययन में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
MPPSC SSE/SFS 2022 Application Fee आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।