UPSC NDA-NA 2023 रिक्तियों का विवरण
एनडीए एनए 1 परीक्षा 2023 के जरिए कुल 395 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में 208 नौसेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) में 42, वायु सेना (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) 120, नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) 25 के लिए यूपीएससी 16 अप्रैल को एनडीए 1 परीक्षा 2023 आयोजित करेगा।
UPSC CDS-1 Exam 2023 रिक्तियों का विवरण
भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून - 100 सीट/पद, भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला - 22 सीट/पद, वायु सेना अकादमी, हैदराबाद - 32 सीट/पद, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) 116वीं एसएससी (पुरुष) (एनटी) - 170 सीट/पद, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) 30 वीं एसएससी महिला (एनटी) - 17 सीट/पद को मिलाकर कुल 341 पद हैं।
UPSC NDA NA Application Fee आवेदन शुल्क
यूपीएससी एनडीए एनए फर्स्ट भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति महिला के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
CDS 1 Registration Application Fee आवेदन शुल्क
यूपीएससी सीडीएस-1 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 12 जनवरी तक आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, महिला/ एससी/ एसटी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई विस्तृत अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें।