संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा NDA/NA परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2021 को किया जाना है। गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा का आयोजन साल में 2 बार किया जाता है और साल 2021 के दूसरे चक्र की परीक्षा के लिए UPSC ने 9 जून को अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को होना था, लेकिन आयोग ने इसकी तारीख को आगे बढ़ाकर 14 नवंबर कर दिया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस परीक्षा में महिलाओं को भी शामिल होने की अनुमति देने के बाद यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू किया जा सकता है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और इसके लिए बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत इसकी तैयारी के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे NDA/NA स्पेशल लक्ष्य बैच से जुड़ जाना चाहिए।
●समय का बेहतर प्रबंधन है जरूरी :
अगर आप इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होकर देश सेवा करना चाहते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता द्वारा चलाए जा रहे NDA & NA (II) लक्ष्य बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 120 से भी ज्यादा की डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, फ्री मॉक टेस्ट सीरीज सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इस बैच से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।