फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA 2 Result 2021: यूपीएससी ने एनडीए-2 परीक्षा में क्वालीफाईड उम्मीदवारों की सूची जारी की

Tue, 21 Dec 2021 11:44 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC NDA 2 Result 2021 Sarkari Naukri-Result (सरकारी नौकरी-रिजल्ट) Released: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने एनडीए 2 परीक्षा 2021 योग्य उम्मीदवारों की नाम वार सूची जारी की है। उम्मीदवार यूपीएससी एनडीए / एनए-II परिणाम 2021 नाम वार सूची आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं।
विज्ञापन
यूपीएससी एनडीए और एनए (2) परीक्षा 2021 परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC NDA 2 Result Released: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने एनडीए 2 परीक्षा 2021 योग्य उम्मीदवारों की नाम वार सूची जारी की है। उम्मीदवार यूपीएससी एनडीए / एनए-II परिणाम 2021 नाम वार सूची आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं। आयोग ने एनडीए 2 परीक्षा 2021 का परिणाम 16 दिसंबर, 2021 को घोषित किया था।

NDA/NA-II सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दौर से गुजरना होगा

यूपीएससी एनडीए / एनए-II परिणाम 2021 के सफल उम्मीदवारों को अब राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के थल सेना और वायु सेना विंग के 148वें पाठ्यक्रम और भारतीय नौसेना के 110वें पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।

नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम 02 जुलाई से शुरू होगा

नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) का सत्र 02 जुलाई, 2022 से शुरू हो रहा है। उम्मीदवारों को एसएसबी साक्षात्कार के दौरान संबंधित सेवा चयन बोर्डों (एसएसबी) को आयु और शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र जमा करने होंगे।

विज्ञापन

NDA/NA-II परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित की गई थी

पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी 2021 और नौसेना अकादमी परीक्षा-II, 14 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। UPSC संगठन में कुल 400 रिक्तियों को भरने के लिए अक्तूबर सत्र के लिए NDA/NA-II परीक्षा आयोजित कर रहा है। अर्हक उम्मीदवारों को 148वीं और 110वीं भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रमों से गुजरने के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की नौसेना, सेना और वायु सेना में प्रवेश दिया जाएगा।

NDA/NA-II परीक्षा क्वालीफाईड उम्मीदवारों को करना होगा पंजीकरण

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे लिखित परिणाम की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर खुद को ऑनलाइन पंजीकृत करें। सफल उम्मीदवारों को तब एसएसबी साक्षात्कार के चयन केंद्र और तिथियां आवंटित की जाएंगी, जो कि पंजीकृत ई-मेल आईडी पर सूचित किया जाए। कोई भी उम्मीदवार जो पहले से ही साइट पर पंजीकृत है, उसे ऐसा करने की आवश्यकता नहीं होगी। किसी भी प्रश्न / लॉगिन समस्या के मामले में, ई-मेल dir-recruiting6-mod@nic पर अग्रेषित किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट देखें

उम्मीदवारों की UPSC NDA-2 की मार्कशीट, NDA-2 के अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तारीख से पंद्रह (15) दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। उम्मीदवारों को अधिक संबंधित विवरण और अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें