फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC IAS 2022: सिविल सेवा परीक्षा में कितने मार्क्स लाकर टॉप करते हैं अभ्यर्थी, जानें यहाँ

सार

सिविल सेवा परीक्षा 2022 के प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाना है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
UPSC IAS exam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल है और इसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। UPSC ने CSE 2022 के लिए अभ्यर्थियों से दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे थे। CSE 2022 के जरिये कुल 1,011 पदों पर भर्ती की जानी है और इस बार इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप A) की 150 रिक्तियों को भी इसमें शामिल कर दिया गया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिल CSE 2022 के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की बेहतर एवं पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम के FREE Monthly Current Affairs PDF - Download Here की मदद ले सकते हैं।

IAS बनना है अभ्यर्थियों की पहली पसंद :

सिविल सेवा परीक्षा में हिस्सा लेने वाला कोई भी अभ्यर्थी इसमें सफल होकर IAS ही बनना चाहता है। हालांकि, IAS बनने के लिए अभ्यर्थियों को अन्य सेवाओं के अपेक्षा ज्यादा मार्क्स लाने होते हैं। वहीं, अगर सिविल सेवा परीक्षा में IAS के पदों की संख्या देखें तो CSE 2020 में इनकी संख्या 180 थी। यह संख्या जरूरत के हिसाब से निर्धारित होती है और इसमें हर साल बदलाव होते रहता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें   
आईएएस सैलरी   
आईएएस एग्जाम पैटर्न 

कितना मार्क्स लाने वाले अभ्यर्थी करते हैं टॉप :

सिविल सेवा परीक्षा 2020 में शुभम कुमार ने 2025 में से 1054 अंक लाकर पूरे देश में टॉप किया था। इस परीक्षा में रैंक 1 और रैंक 2 के बीच केवल दो अंकों का अंतर था तथा रैंक 2 धारक जागृति अवस्थी ने 1052 अंक हासिल किए थे। वहीं, CSE 2019 में प्रदीप सिंह ने 1072 मार्क्स लाकर पूरे देश में पहला रैंक हासिल किया था।

कितना गया था फाइनल कट ऑफ :

सिविल सेवा भर्ती 2020 में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए फाइनल कट ऑफ 944 मार्क्स, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 894 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 907 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 875 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 876 मार्क्स गया था। गौरतलब है कि इस भर्ती में फाइनल कट ऑफ मेंस की लिखित परीक्षा के 1750 अंको और पर्सनालिटी टेस्ट/इंटरव्यू के 275 अंको को जोड़कर तैयार किया जाता है।

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें