16 जून को होगी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा
आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीवारों को यह संशोधित कैलेंडर जरूर देख लेना चाहिए। संशोधित कैलेंडर 2024 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. उपलब्ध है। संशोधित कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा अब 16 जून को होगी।
यूपीएससी सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 2024 व आईएफएस (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस 2024) की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले जारी कैलेंडर के अनुसार, यह परीक्षा 26 मई को निर्धारित थी, जोकि अब 16 जून को आयोजित की जाएगी।
लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यूपीएससी की ओर से पहले ही कहा गया था कि जरूरत के हिसाब से परीक्षा की तिथियां बदली जा सकती हैं। सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का आयोजन 20 सितंबर से होगा, जो पांच दिनों तक चलेगी।
एनडीए, एनए - 2
यूपीएससी ने परीक्षा के लिए सात जुलाई, 10 अगस्त, 19 अक्तूबर, 21 दिसंबर को रिजर्व तिथि के रूप में रखा है। एनडीए व सीडीएस-2 का आयोजन 01 सितंबर, 2024 को किया जाएगा। अधिसूचना 15 मई, 2024 को जारी होगी। उम्मीदवारो को आवेदन करने के लिए 04 जून तक का समय मिलेगा।
यूपीएससी सीएपीएफ सहायक कमांडेंट भर्ती
यूपीएससी सीएपीएफ सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी 14 मई, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 04 अगस्त, 2024 को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध संशोधित अधिसूचना अवश्य देखें।