फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC EPFO PA: यूपीएससी ईपीएफओ पर्सनल असिसटेंट भर्ती के साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी, दिसंबर में होगा आयोजन

Fri, 11 Oct 2024 11:48 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC EPFO Interview: संघ लोक सेवा आयोग ने ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के पिछले चरण में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कार्यक्रम देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
UPSC, यूपीएससी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC EPFO Interview Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नियोक्ता भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in. के माध्यम से साक्षात्कार कार्यक्रम देख सकते हैं और अपने साक्षात्कार का समय और तिथि स्लॉट की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

4 से 6 दिसंबर के बीच होगा साक्षात्कार

जारी कार्यक्रम के अनुसार, साक्षात्कार 4 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा। यह यूपीएससी, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली, 110069 में सुबह की पाली (सुबह 9:00 बजे) और दोपहर की पाली (दोपहर) के दौरान आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 418 रिक्त पदों पर नियुक्ति करना है।

साथ लेकर जाएं दस्तावेज

उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए उपस्थित होते समय आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे। आयोग ने कहा है, "आपसे अनुरोध है कि साक्षात्कार में उपस्थित होते समय शैक्षिक योग्यता, अनुभव, आयु प्रमाण, समुदाय/पीएच प्रमाण पत्र, समकक्षता प्रमाण पत्र आदि से संबंधित सभी मूल दस्तावेज (उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के साथ) आयोग की वेबसाइट (http//www.upsc.gov.in) में भर्ती/साक्षात्कार/दस्तावेजों की सूची (अनुलग्नक I) के अंतर्गत दिए गए विस्तृत विवरण के अनुसार साथ लाएं।"
विज्ञापन

साक्षात्कार कार्यक्रम की जांच करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, क्या नया है टैब पर जाएं।
  • ईपीएफओ में प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी पर क्लिक करें।
  • अपना साक्षात्कार कार्यक्रम जांचें।
  • शेड्यूल को सुरक्षित रखें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें