संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से 12 अक्तूबर, शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ऑनलाइन आवेदन 20 अक्तूबर, 2021 से 26 अक्तूबर, 2021 के बीच शाम 6:00 बजे तक वापस लिए जा सकते हैं, जिसके बाद लिंक निष्क्रिय कर दी जाएगी।
यूपीएससी ईएसई 2022 आयु सीमा: यूपीएससी ईएसई 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।