रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 82 पदों को भरा जाएगा। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- उप अधीक्षण पुरातत्वविद्: 67 पद
- केबिन सुरक्षा निरीक्षक: 15 पद
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला/एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके किया जा सकता है।