Indian Navy Fireman Admit Card 2024: भारतीय नौसेना ने इंडियन नेवी नागरिक प्रवेश परीक्षा (INCET-01/2024) के माध्यम से विभिन्न ग्रुप 'बी' (गैर-राजपत्रित) और ग्रुप 'सी' (जैसे फायरमैन, ट्रेड्समैन, चार्जमैन, आदि) के लिए भर्ती कर रहा है। भर्ती परीक्षा 10 सितंबर, 2024 से 14 सितंबर, 2024 तक आयोजित होने वाली है। इसके लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। भारतीय नौसेना फायरमैन एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट (joinindiannavy.gov.in) पर जारी किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय नौसेना फायरमैन एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। हालांकि, हॉल टिकट रिलीज की तारीख के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के रूझानों के आधार पर उम्मीद लगाई जा रही है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।