फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: यूपीएससी प्रीलिम्स में सफल होने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, ऐसी रखें दो महीने की प्रिपरेशन स्ट्रेटजी

Sat, 13 Apr 2024 02:03 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE Prelims 2024: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास परीक्षा के लिए महज 2 महीने ही बचे है। ऐसे में अभ्यर्थी को यहां कुछ जरूरी टिप्स दिए जा रहे हैं जिन्हें अभ्यर्थी अपना सकते हैं।
विज्ञापन
UPSC CSE Prelims 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE Prelims 2024: भारत की सबसे प्रतिस्पर्धी और कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी परीक्षा में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। परीक्षा की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आने लगी है, वैसे ही छात्रों के मन में कई सवाल उठने लगे है। क्या मैं यूपीएससी परीक्षा पास कर सकता हूं? यदि मैं परीक्षा पास नहीं कर पाया तो क्या होगा? अधिकतर छात्र इन सभी सवालों में घिर जाते है। एक शोध में बताया गया कि परीक्षा को लेकर जो हल्का सा तनाव होता है। उससे परीक्षाओं में ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। लेकिन उससे अत्यधिक तनाव लेना आपकी तैयारी में बाधा बन सकती है और आपके लक्ष्य को बर्बाद कर सकती है। ऐसे में इस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अंतिम समय की रणनीति और चयनात्मक अध्ययन का महत्व और बढ़ जाता है। 

विज्ञापन


यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) का आयोजन 16 जून, 2024 को होना प्रस्तावित है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किसी भी प्रकार के तनाव को साइड में रखकर तैयारी की जाए, जिसके लिए अभ्यर्थी को यहां कुछ जरूरी टिप्स दिए जा रहे हैं जिन्हें अभ्यर्थी अपना सकते हैं।

पर्याप्त नींद लें
अक्सर परीक्षा के तनाव के कारण अभ्यर्थी रात भर जाग कर तैयारी करते हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। यह न सिर्फ आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि आपकी मानसिक स्थिति पर भी असर डालती है। इसलिए कोशिश करें कि परीक्षा की तैयारी करते समय 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें, ताकि आपका माइंड फ्रेश फील कर सकें।

रोज मेडिटेशन करें
मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन लाभकारी सिद्ध हुआ है। खासकर उस वक्त पर जब कोई व्यक्ति अत्यधिक तनाव में हो। डॉक्टरों का मानना है कि दिन में एक बार कुछ सेकेंड का मेडिटेशन करने से दिमाग पर पूरे दिन सकारात्मक असर देखने को मिलता है। 

बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें
पढ़ाई के लिए अपना टाइम टेबल बनाते समय यह जरूर ध्यान रखें कि इसमें समय- समय पर ब्रेक भी शामिल हो। लगातार पढ़ाई करने से आपकी एकाग्रता में दिक्कत होती है और साथ ही यह आपको शारीरिक और मानसिक तकलीफ भी दे सकती है। इसलिए जरूरी है। अभ्यर्थी अपने घर के बगीचे या हॉस्टल के पार्क में बीच में ब्रेक लेकर थोड़ी देर टहलते रहें, ताकि मानसिक तनाव फिर कम हो और आप रुचि के साथ पढ़ाई कर सकें।

हल्का व्यायाम करें
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी तैयारी के लिए बीच-बीच में हल्का व्यायाम, छोटे कमेडी वीडियो या टीवी शो देखना भी फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन

टाइम टेबल बनाएं
अक्सर परीक्षा की तैयारी करते हुए अभ्यर्थी को यह समझ नहीं आता है कि वह कहां से शुरुआत करें। ऐसे में समय बीतने के साथ ही अभ्यर्थी में तनाव भी बढ़ता जाता है। इसलिए परीक्षा की तैयारी करने से पहले एक टाइम टेबल जरूर बनाएं। टाइम टेबल को फॉलो करने से आप आराम से अपनी पढ़ाई भी कर पाएंगे और आपका आत्मविश्वास भी बना रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें