MPPSC Assistant Professor 2022: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी भारतीय विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ प्रासंगिक अनुशासन में स्नातकोत्तर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री पूरी करनी होगी।
उम्मीदवारों को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण करनी चाहिए जो विभिन्न राज्यों के यूजीसी, सीएसआईआर या एसएलईटी/एसईटी द्वारा आयोजित की जाती है।
अनुसूचित जाति (एससी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) या दिव्यांग (शारीरिक और दृष्टि से दिव्यांग) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के शैक्षणिक रिकॉर्ड में 5% की छूट मिलती है।
शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पद को भरने के लिए अतिथि विद्वानों की श्रेणी में आने वालों को एक वर्ष की अतिरिक्त छूट के साथ आयु में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
मध्यप्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं मध्यप्रदेश और अन्य स्टेट के सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों को 40 रुपये का पोर्टल भुगतान करना होगा।
MPPSC Assistant Professor 2022: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mppsc.nic.in पर जाएं।
- अब भर्ती अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, ईमेल पता, फोन नंबर आदि का उपयोग करके एक आईडी बनाकर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
- अब अपने वैध दस्तावेज जैसे अपनी फोटो, हस्ताक्षर और मार्कशीट दिए गए प्रारूप में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा कर दें।
- आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना न भूलें।