यूपीएससी मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से 29 सितंबर तक देश भर में बनाए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि UPSC की प्रारंभिक परीक्षा बीते 2 जून को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों के अनुसार इस साल यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्नों का स्तर काफी टफ रहा है।
प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में उपस्थित होना होगा। इसमें सफल होने के बाद ही उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। गौरतलब है कि संघ लोक सेवा आयोग हर साल आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस के खाली पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी करता है और परीक्षा आयोजित कराता है।
लिखित परीक्षा का पैटर्न
यूपीएससी मुख्य परीक्षा में निर्धारित विषयों में निबंध के 9 पेपर शामिल होते हैं। मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के साथ साक्षात्कार के आधार पर अंतिम रूप से रैंक दी जाती है। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद साक्षात्कार में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। मुख्य परीक्षा के बाद जो उम्मीदवार साक्षात्कार तक पहुंच जाते हैं, उन्हें 275 अंकों का इंटरव्यू पास करना होता है।
UPSC CSE 2019 के लिए चयन प्रक्रिया :
प्रतियोगी परीक्षा में दो चरण शामिल हैं:
- मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ)।
- विभिन्न सेवाओं और पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (लिखित)।
- अंतिम रूप से चयन के लिए साक्षात्कार।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के बारे में:
UPSC भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं और पदों पर भर्ती के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। यह कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रकाशित नियमों के अनुसार होता है। UPSC CSE 2019 मुख्य परीक्षा आधिकारिक शेड्यूल की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आगे की स्लाइड देखें।
ये भी पढ़ें : SBI फिर दे रहा है युवाओं को नौकरी का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन