UPSC CSE 2025 Prelims Exam Date: 25 मई को होगी परीक्षा
About UPSC CSE: सिविल सेवा परीक्षा के बारे में
भारत सरकार में विभिन्न ग्रुप ए और ग्रुप बी सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से IAS, IPS और IFS के साथ-साथ भारतीय रेलवे लेखा सेवा, भारतीय डाक सेवा, भारतीय व्यापार सेवा और अन्य संबद्ध सेवाओं के लिए भी योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं-
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- साक्षात्कार
UPSC CSE 2025 Prelims Admit Card: प्रवेश पत्र में शामिल होंगे ये विवरण
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को उसे भली प्रकार चेक कर लेना चाहिए। उसमें उल्लिखित सभी विवरणों की ध्यानपूर्वक जांच करनी चाहिए। विवरणों में किसी भी तरह की विसंगति होने पर तुरंत यूपीएससी को सूचित करें। आपके एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल हो सकते हैं:
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा का समय और तारीख
- अभ्यर्थी का पूरा नाम और जन्म तिथि
- अभ्यर्थी का फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश
- परीक्षा के विषय
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय
UPSC CSE Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।