UPSC CSE 2025, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
UPSC CSE 2025 Registration: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2025 थी, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया था। सुधार विंडो 19 से 25 फरवरी, 2025 तक सात दिन के लिए उपलब्ध रहेगी।
इस साल इस भर्ती अभियान का लक्ष्य लगभग 979 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए पहले आवेदकों को वन-टाइम पंजीकरण (OTR) पूरा करना होगा, जो जीवन भर के लिए वैध है। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही पंजीकरण कर लिया है, वे सीधे रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 25 मई, 2025 को होगी, उसके बाद मुख्य परीक्षा होगी, जिसमें लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।