फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC AE OMR Sheet: बिहार सहायक अभियंता भर्ती की ओएमआर शीट हुई जारी, 23 फरवरी तक कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 18 Feb 2025 08:46 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC AE OMR Sheet Out:  बीपीएससी सहायक अभियंता (सिविल, मेकैनिकल) भर्ती की लिखित परीक्षा की ओएमआर शीट जारी हो चुकी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे खुद से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC AE OMR Sheet: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार जेई परीक्षा की ओएमआर शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bihar.gov.in) पर जाकर ओएमआर (OMR) शीट डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान दें, ये ओएमआर 18 फरवरी से 23 फरवरी, 2025 तक ही डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


आयोग ने कहा है, डाउनलोड ओएमआर शीट में किसी प्रकार की कोई त्रुटि रहने पर 23 फरवरी तक ईमेल आईडी (examcontroller-bpsc@gov.in पर) पर मेल कर सकते हैं। इस तिथि के बाद किसी के भी मेल स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उसपर कोई विचार किया जाएगा।

23 फरवरी तक ओएमआर शीट डाउनलोड न कर पाने की स्थिति में आयोग द्वारा OMR शीट की छायाप्रति बाद में उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।


विज्ञापन


 

विज्ञापन

11 फरवरी को जारी हुई अंतिम उत्तर कुंजी 

बीपीएससी सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 और 19 दिसंबर, 2024 को किया गया था। आयोग ने उक्त परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 21 जनवरी, 2025 को जारी की और उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की थीं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग ने आज, 11 फरवरी को अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी है।

बीपीएससी सहायक अभियंता भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून, 2024 को शुरू हुई और 7 जुलाई, 2024 तक चली। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य  सहायक अभियंता के 118 पदों को भरना है।

रिक्ति विवरण इस प्रकार है: 

परीक्षा का नाम अनारक्षित ईडब्ल्यूएस ईबीसी अन्य पिछड़ा वर्ग बीसी महिला अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कुल
एई सिविल 26 11 30 21 ना 21 04 113
एई मैकेनिकल 01 01 02 01 ना 0 0 05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें