फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE 2022: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 02 Feb 2023 11:39 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE 2022 Interview Begins: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2022 के साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण प्रक्रिया 10 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
UPSC Civil Service Exam Interview - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE 2022 Interview Begins: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2022 के साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण प्रक्रिया 10 मार्च तक चलेगी। इसके लिए ई-कॉल लैटर यानी बुलावा पत्र 13 जनवरी को जारी किए गए हैं। यूपीएससी सीएसई 2022 साक्षात्कार के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से ई-कॉल लैटर डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri Live 2023: यूपीएससी की परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, एसईसीएल और एनबीसीसी ने भी निकालीं भर्तियां

 

UPSC CSE Interview 1,026 उम्मीदवारों के होंगे साक्षात्कार 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 (UPSC CSE) में शॉर्ट लिस्ट किए गए 1,026 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए अनुसूची, उनके रोल नंबर, तिथि और साक्षात्कार के सत्र का संकेत देते हुए जारी किए गए थे। जिन उम्मीदवारों को पूर्वाहन सत्र आवंटित किया गया है उन्हें सुबह नौ बजे रिपोर्ट करना होगा जबकि दोपहर के सत्र में आवंटित उम्मीदवारों को दोपहर एक बजे रिपोर्ट करना होगा। 

यह भी पढ़ें : UPSC CSE Notification Out: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की अधिूसचना जारी, आवेदन प्रक्रिया पर यह है अपडेट
 

UPSC CSE 2022 साक्षात्कार के लिए 2529 उम्मीदवार चयनित

यूपीएससी ई-कॉल लैटर 10 मार्च, 2023 तक होने वाले पहले चरण के लिए जारी किया गया है। पूर्व में जारी नोटिस के अनुसार, शेष उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी साक्षात्कार 2022 की तारीखें फरवरी-2023 में घोषित की जाएंगी। यूपीएससी के साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए कुल 2,529 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें : UPSC IFS Notification Out: भारतीय वन सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी, यूपीएससी ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया
 
विज्ञापन

UPSC CSE 2022 Interview Call Letter कैसे डाउनलोड करें?

व्यक्तित्व परीक्षण के लिए यूपीएससी ई-बुलावा पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. व्हाट्स न्यू के तहत “महत्वपूर्ण सूचना: सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2022” पर क्लिक करें।
  3. सात अंकों का रोल नंबर और जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. व्यक्तित्व परीक्षण के लिए यूपीएससी ई-सम्मन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का प्रिंट आउट लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें