UPSC CSE 2021 Interview: 17 मार्च को जारी हुए थे मुख्य परीक्षा के परिणाम
संघ लोक सेवा आयोग ने 17 मार्च, 2022 को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था। आयोग साक्षात्कार को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए अपने शेड्यूल में कहा कि मुख्य परीक्षा के लिए जारी किए गए परिणाम के आधार पर साक्षात्कार परीक्षा को 5 अप्रैल, 2022 से शुरु करने का फैसला किया है। साक्षात्कार की प्रक्रिया 26 मई तक चलेगी।
UPSC CSE 2021 Interview: डीएफ फॉर्म भरना होगा
यूपीएससी सीएसी के साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को पहले डीएफ फॉर्म भरना होगा। यह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस फॉर्म को जमा करने की आखिरी तारीख 24 मार्च, 2022 तक है। जिन्होंने अब तक डीएफ नहीं भरा है, वे इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। आयोग द्वारा जल्द ही आगे की प्रक्रिया के बारे में सूचना को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
UPSC CSE 2021 Interview: इस पते पर होंगे साक्षात्कार
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया का आयोजन दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय Dholpur House, Shahjahan road, New Delhi-110069 के पते पर आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग द्वारा बताए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के साक्षात्कार में पहुंचे।