फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result 2022: यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, 687 पदों पर होंगी नियुक्तियां

Thu, 18 Aug 2022 11:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Declared CMS Result 2022 : यूपीएससी सीएमएस 2022 परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। क्वालीफाई उम्मीदवारों को साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CMS Result 2022 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा, 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। क्वालीफाई उम्मीदवारों को साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।  

विज्ञापन

UPSC CMS: मेडिकल ऑफिसर के 687 पदों पर हो रही भर्ती

आयोग का लक्ष्य सीएमएस 2022 परीक्षा के माध्यम से कुल 687 पदों को भरना है। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर सब-कैडर में मेडिकल ऑफिसर ग्रेड के 314 और रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर के 300, नई दिल्ली नगर परिषद में जीडीएमओ के 03 और 70 जीडीएमओ ग्रेड-2 के पद पूर्वी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में शामिल हैं। 
 

UPSC CMS Result: जल्द होंगे साक्षात्कार

उन उम्मीदवारों के साक्षात्कार का कार्यक्रम, जिन्होंने व्यक्तित्व परीक्षण के लिए अर्हता प्राप्त की है और जो अपना विस्तृत आवेदन फॉर्म जमा करेंगे, उन्हें नियत समय में आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। हालांकि, साक्षात्कार की सही तारीख की सूचना उम्मीदवारों को ई-समन पत्रों के माध्यम से दी जाएगी। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि इस संबंध में अधिक अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
विज्ञापन

UPSC CMS Result: परिणाम डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2022 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
    
  4. उम्मीदवार रिजल्ट चेक करें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की एक-दो प्रतियां प्रिंट आउट लेकर रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें