UPSC CMS Result 2022 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा, 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। क्वालीफाई उम्मीदवारों को साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2022 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
अब आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
उम्मीदवार रिजल्ट चेक करें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लें।
भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की एक-दो प्रतियां प्रिंट आउट लेकर रख लें।