फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CMS Result 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया संयुक्त मेडिकल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम, यहां देखें

Thu, 30 Dec 2021 10:19 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CMS Result 2021: यूपीएससी द्वारा संयुक्त मेडिकल सेवा परीक्षा 2021 का आयोजन 21 नवंबर 2021 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था।
विज्ञापन
UPSC CMS Result 2021: - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त मेडिकल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कब हुई थी परीक्षा?
यूपीएससी द्वारा संयुक्त मेडिकल सेवा परीक्षा 2021 का आयोजन 21 नवंबर 2021 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था। जिन उम्मादवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

क्या होगी अगली प्रक्रिया?
जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट सूची में आया है, उन्हें अब डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ) को भरना होगा। आयोग द्वारा इस फॉर्म को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस आवेदन पत्र को भरने की प्रक्रिया 4 जनवरी 2022 से शुरू होगी और 18 जनवरी 2022 को समाप्त होगी। 
विज्ञापन


आयोग ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया है कि साक्षात्कार प्रक्रिया की तारीख और समय में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। साक्षात्कार प्रक्रिया के शेडयूल को जल्द ही यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नए अपडेट और अन्य जानकारी के लिए इस पर नजर बना कर रखें। उम्मीदवार किसी भी समस्या या आशंका को दूर करने के लिए हेल्प डेस्क  011-23385271/23381125/23098543 की सहायता ले सकते हैं। 
विज्ञापन


कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 


1. सबसे पहले उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे UPSC CMS Result 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब परिणाम एक पीडीएफ के रूप में आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट भी निकलवा लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें