संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा 2020 का परिणाम 24 सितंबर, 2021 को जारी किया गया था। अंतिम परिणाम जारी करने के लिए अब यूपीएससी ने यूपीएससी प्रीलिम्स 2020 के लिए कट ऑफ सूची के साथ-साथ मेन्स कट ऑफ और ओवर ऑल कट-ऑफ भी जारी कर दिया है। नियमों के अनुसार, सभी उम्मीदवारों की प्रीलिम्स, मेन्स और ओवरऑल की यूपीएससी मार्कशीट 2020 भी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की जाएगी।
दिशानिर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों के अंक अंतिम परिणाम जारी होने के 15 दिन बाद जारी किए जाते हैं। तदनुसार, यूपीएससी की मार्कशीट upsc.gov.in पर 9 अक्टूबर, 2021 तक उपलब्ध करा दी जाएगी। अंतिम अनुशंसित उम्मीदवारों की कट ऑफ सूची या अंक नीचे दिए गए हैं।