संघ लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीएससी सीडीएस II 2020 का परिणाम आज, 1 अक्तूबर 2021 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो यूपीएससी संयुक्त रक्षा सेवा, सीडीएस II परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि यूपीएससी द्वारा विभिन्न चरणों में परीक्षा आयोजित की गई थी- पहला चरण लिखित परीक्षा तो दूसरा चरण साक्षात्कार का था। दोनों परीक्षा - लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में अभ्यर्थी के प्रदर्शन के आधार पर यूपीएससी द्वारा परिणाम तैयार किया गया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परिणाम तैयार करते समय उनकी चिकित्सा परीक्षाओं को ध्यान में नहीं रखा गया है।
चयनित आवेदकों को यहां लेने होगा प्रवेश
उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर उत्तीर्ण किया गया है। सभी योग्य उम्मीदवारों को (i) ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई, 114वें शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (एनटी) (पुरुषों के लिए) और (ii) ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई, 28 वां शॉर्ट सर्विस कमीशन वूमेन (गैर-तकनीकी) कोर्स, में प्रवेश लेना होगा।