इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई उम्मीदवार
यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या या रोल नंबर का उपयोग करना होगा। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से 03 सितंबर, 2023 को सीडीएस II भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 6908 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई हुए हैं।
पांच दिनों का एसएसबी इंटरव्यू
यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू राउंड सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा आयोजित किया जाएगा। एसएसबी इंटरव्यू पांच दिनों की लंबी प्रक्रिया है जो उम्मीदवार के अधिकारी जैसे गुणों का आंकलन करती है।