फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar ANM Recruitment 2023: एएनएम के 12000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Tue, 03 Oct 2023 06:57 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar ANM Recruitment 2023: बिहार में महिला स्वास्थ्यकर्मी एएनएम के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
BTSC ANM Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BTSC Bihar ANM Recruitment: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने विज्ञापन संख्या 07/2022 के तहत महिला स्वास्थ्यकर्मी एएनएम के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 06 अक्तूबर, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ANM Recruitment 2022 रिक्तियों का विवरण

  • बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए.एन.एम.) 10709 पद

  • ईसीजी तकनीशियन - 163 पद

  • एक्स - रे तकनीशियन - 803 पद 

  • ऑपरेशन थियेटर-सहायक (OTA)-1096 पद

ANM Recruitment शैक्षणिक योग्यता

  • ईसीजी तकनीशियन के लिए उम्मीदवार के पास ईसीजी तकनीशियन में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

  • एक्स-रे तकनीशियन के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एक्स-रे तकनीशियन में डिप्लोमा/रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी में स्नातक या उच्च योग्यता।

  • ऑपरेशन थिएटर पदों पर आवेदकों के पास ऑपरेशन थिएटर में डिप्लोमा- असिस्टेंट/बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी या उच्च योग्यता।

  • बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) - सहायक नर्स मिडवाइफरी एएनएम या उच्च योग्यता जीएनएम / बीएससी नर्सिंग / एमएससी नर्सिंग डिग्री

BSTC Recruitment आयुसीमा

  • न्यूनतम आयु : 18-21 वर्ष. (पद के अनुसार)

  • अधिकतम आयु : 37 वर्ष. (पुरुष)

  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष (महिला)

बीटीसीएस भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी
 

विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

बता दें कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM), ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (OTA),एक्स-रे टेक्निशियन और ईसीजी टेक्निशियन के कुल 12771 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 02 अगस्त 2022 को शुरू हुई थी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 सितंबर 2022 तक थी। लेकिन इस भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो को एक बार फिर से खोल दिया गया है। अब महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 06/10/2023 तक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें