फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CAPF Exam 2022: यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा कल, शामिल होने से पहले पढ़ लें जरूरी गाइडलाइंस

Sat, 06 Aug 2022 03:14 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CAPF Exam 2022: यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा 2022 के माध्यम से इस बार कुल 253 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 
विज्ञापन
UPSC CAPF 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CAPF Exam 2022: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल/CAPF 2022 भर्ती परीक्षा का आयोजन कल 07 अगस्त, 2022 को किया जाएगा। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप ए) के पदों पर भर्ती की जानी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए हम लेकर आए हैं परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जो हर उम्मीदवार को पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन

दो पाली में होगी परीक्षा
यूपीएससी की ओर से सीएपीएफ भर्ती परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित केंद्रों पर दो पाली में किया जाएगा। पेपर-1 सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-2 की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन 20 अप्रैल, 2022 से लेकर 10 मई, 2022 तक ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए गए थे। वहीं, आयोग ने 15 जुलाई, 2022 को परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया था। 

इतने पदों पर होनी है भर्ती
यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा 2022 के माध्यम से इस बार कुल 253 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 

भर्ती का विवरण
  • बीएसएफ के लिए पदों की संख्या- 66
  • सीआरपीएफ के लिए पदों की संख्या- 29
  • सीआईएसएफ के लिए पदों की संख्या- 62
  • आईटीबीपी के लिए पदों की संख्या- 14
  • एसएसबी के लिए पदों की संख्या- 82

इन बातों का रखें ख्याल
  • उम्मीदवार बताए गए समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
  • प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र को साथ रखें।
  • ब्लैक बॉल पेन लेकर आएं।
  • कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।
  • प्रश्नों को समझ कर आंसर दें।
विज्ञापन

ये काम बिल्कुल भी न करें
  • उम्मीदवार परीक्षा में देरी से और बिना प्रवेश पत्र के न पहुंचें, अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
  • उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में आस-पास में ताक-झांक या पूछताछ न करें।
  • उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल की सामग्री लेकर न जाएं।
  • उम्मीदवार बिना अनुमति लिए अपनी सीट को न छोड़ें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें