UPPSC Medical Officer Recruitment: कब तक कर सकेंगे आवेदन?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 05 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
UPPSC Medical Officer Recruitment: इतनी है रिक्त पदों की संख्या
UPPSC Medical Officer भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 611 निर्धारित की गई है। यह भर्ती मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) ग्रुप बी गैजेटेड के लिए है। आवेदन की संख्या अधिक होने पर आयोग की ओर से स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रीक्स 10 के तहत 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं-
UPPSC Medical Officer Recruitment Notification
UPPSC Medical Officer Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में डिग्री या भारतीय चिकित्सा बोर्ड, उत्तर प्रदेश के आयुर्वेद में पांच साल की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास में भारतीय चिकित्सा बोर्ड, उत्तर प्रदेश के साथ वैद्य के रूप में पंजीकरण और (सी) राज्य आयुर्वेदिक या एलोपैथिक अस्पताल या औषधालय में कम से कम छह महीने का पेशेवर अनुभव होना चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 01 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य, ईडब्लूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 105 रुपये, एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिकों को 65 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।