UPRVUNL Recruitment 2022 के लिए ये आयु सीमा
जेई और लैब सहायक के पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है, जबकि सहायक लेखाकार और केमिस्ट ग्रेड- II के पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है। उम्मीदवारों की 1 जनवरी, 2022 तक अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
UPRVUNL Recruitment 2022 के लिए ये है आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपये शुल्क देना होगा।