UPPSC Result 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने टेक्निकल एजुकेशन टीचिंग सर्विस परीक्षा (तकनीकी शिक्षा शिक्षण सेवा परीक्षा) 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। अब इसे चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।