Sarkari naukari 2022: श्रम और रोजगार मंत्रालय राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) योजना के तहत युवा उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत श्रम और रोजगार मंत्रालय यंग प्रोफेशनल्स की कुल 112 पदों पर भर्ती करने जा रहा हैं। नियमानुसार पात्रता पखने वाले इच्छुक उम्मीदवार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ncs.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
Sarkari naukari 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
श्रम और रोजगार मंत्रालय के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 50 प्रतिशत अंको के साथ बैचलर डिग्री बीए, बीई, बीटेक, बीएड इनमें से किसी एक विषय में डिग्री और चार साल का अनुभव होना चाहिए। साथ ही 50 प्रतिशत अंको के साथ मास्टर्स डिग्री एमबीए इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, ऑपरेशन रिसर्च, स्टैटिक्स, सोशल वर्क, मैनेजमेंट, फाइनेंस, कॉमर्स आदि में होनी चाहिए। साथ में दो साल का अनुभव भी जरूरी है। उम्मीदवारों की न्युनतम आयु सीमा कम से कम 24 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए।
Sarkari naukari 2022: भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी
- इच्छुक उम्मीदवार 12 अप्रैल, 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- पदो पर भर्ती होने के बाद हर महीने 50,000 रुपये सैलरी मिलेगी।
- उम्मीदवारों को सिर्फ एक महीने से लकर दो साल की अवधि के लिए काम पर रखा जाएगा, जिसे 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
Sarkari naukari 2022: आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार सबसे पहले श्रम और रोजगार मंत्रालय आधिकारिक वेबसाइट ncs.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर अप्लाई पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें लॉगिन करने के लिए न्यू यूजर पर जाएं और अपने लॉगिन आईडी जनरेट करे।
- जनरेट किए हुए लॉगिन आईडी दर्ज कर साइन इन पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र के रूप में एक नया पेज खुलेगा, इसमें पूछी गई जानकारी दर्ज करें।
- दर्ज की गई जानकारी को जांच लें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट कर दें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और भविष्य में जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।