UPPSC Staff Nurse Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड- 2 भर्ती परीक्षा का आयोजन बीते साल 03 अक्तूबर, 2021 को किया गया था। परीक्षा राज्य के पांच शहरों प्रयागराज, मेरठ, लखनऊ, गाजियाबाद और गोरखपुर में एक पाली में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 01 बजे तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 83564 उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
UPPSC Staff Nurse Result: इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड- 2 भर्ती के माध्यम से कुल 3012 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। इनमें से 2671 पद महिला उम्मीदवारों के लिए है और 341 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित है।
UPPSC Staff Nurse Result: कैसे चेक करें परिणाम?
परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड- 2 परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आऊट भी ले लें।