UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2023 को समाप्त हो रही थी। जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भर्ती परीक्षा के लिए अब 29 सितंबर, 2023 तक पंजीकरण कर सकते हैं।
यूपीपीएससी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2240 स्टाफ नर्स पदों को भरना है, जिनमें से 171 रिक्तियां स्टाफ नर्स (पुरुष) के पद के लिए हैं, और 2069 मेडिकल शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग में स्टाफ नर्स (महिला) पदों के लिए हैं।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल में पंजीकरण के साथ-साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 125 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 65 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि दिव्यांगों को 25 के परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आवेदन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन शुल्क का भुगतान किए बिना पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर स्टाफ नर्स परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण करें, और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
अब फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।