UPPSC Staff Nurse Unani Admit Card: स्टाफ नर्स यूनानी भर्ती परीक्षा
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स (यूनानी) के 27 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 4 दिसंबर, 2023 को शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 1 जनवरी, 2024 तक का समय दिया गया था। भर्ती परीक्षा का आयोजन 08 सितंबर, 2024 को होना है, जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। इस भर्ती के तहत 25 महिला और 2 पुरुष उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा।
UPPSC Staff Nurse Admit Card
- फोटो : uppsc
UPPSC Staff Nurse Ayurveda Admit Card: स्टाफ नर्स आयुर्वेद भर्ती परीक्षा
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) के 300 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 4 सितंबर, 2023 को शुरू हुई थी,जोकि 18 अक्तूबर तक चली थी। इस भर्ती अभियान के तहत पुरुष उम्मीदवारों के लिए 48 रिक्तियां और महिला उम्मीदवारों के लिए 252 रिक्तियां हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर, 2024 को किया जाएगा। आयोग ने सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जोकि आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।