फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Result: एनटीपीसी परिणाम से नाराज अभ्यर्थी पश्चिम मध्य रेल के इन कैंप में दर्ज कराएं अपनी समस्या

Thu, 27 Jan 2022 09:10 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB NTPC Result: रेलवे ने एनटीपीसी सीबीटी-1 परिणाम को लेकर उम्मीदवारों की चिंताओं पर विचार करने के लिए पश्चिम मध्य रेल में मण्डलों पर आरआरबी कैंप का गठन किया।
 
विज्ञापन
RRB NTPC CBT-1 Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से 14-15 जनवरी 2022 को गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों एनटीपीसी सीबीटी-1 परिणामों की घोषणा की गई थी। इस परिणाम से अभ्यर्थी नाराज चल रहे हैं। रेल मंत्रालय की ओर से परिणामों के संबंध में उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चिंताओं और शंकाओं पर विचार करने के एक उच्च अधिकार समिति का गठन किया गया है। इसी फैसले के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल में मुख्यालय, तीनों मंडलों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा में भी आरआरबी कैंप का गठन किया गया है। यहां अभ्यर्थी अपनी सभी आपत्तियों और सुझावों को दर्ज करा सकते हैं। 

विज्ञापन


उम्मीदवार संबंधित आरआरबी कैंप में दिनांक 27.01.2021 से लेकर 16.02.2022 तक एनटीपीसी सीबीटी-1 के परिणामों को लेकर उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु अपनी शिकायत को रख सकते हैं। उम्मीदवार अपनी चिंताओं और सुझाव को आधिकारिक ईमेल आईडी rrbcommittee@railnet.gov.in पर भी भेज सकते हैं। 
विज्ञापन


आरआरबी कैंप की जानकारी

1.  मुख्यालय/जबलपुर -  रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, पश्चिम मध्य रेल, आरबी-IV, 290, स्टेशन रोड, साऊथ सिविल लाइन, जबलपुर। 
2. जबलपुर मण्डल - पश्चिम मध्य रेल हाई स्कूल, लोको तलैया, सिविल लाइन, जबलपुर। 
3. भोपाल मण्डल - (A) कम्युनिटी हॉल रेलवे कॉलोनी, हबीबगंज (B) आरआरबी भोपाल, ईस्ट रेलवे कॉलोनी, भोपाल। 
4. कोटा मण्डल -  रेलवे कम्युनिटी हॉल, नियर प्लेटफार्म नंबर-4, कोटा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें