इस भर्ती के तहत विशेषज्ञता पाठ्यक्रमों के लिए विभिन्न पद हैं। इनमें - ऑर्थोपेडिक्स, एनेस्थिसियोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, समेत 32 विभिन्न विषय विशेषज्ञता विभागों के 128 पद शामिल हैं। इनमें सहायक प्रोफेसर के पद रिक्त हैं। ध्यान दें कि सहायक प्राध्यापकों के पदों पर आवेदन के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई, 2021 ही है।
पात्रता मापदंड
उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक विषय में स्नातकोत्तर डिग्री (M.S./ M.D.) होनी चाहिए या भारतीय चिकित्सा परिषद यानी मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उन्हें किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज/विश्वविद्यालय/संस्थानों में स्नातकोत्तर छात्र के रूप में जूनियर रेजीडेंट / रजिस्ट्रार / डिमॉन्स्ट्रेटर / ट्यूटर के रूप में संबंधित विषय में तीन साल का शिक्षण अनुभव और संबंधित विषय में सीनियर रेजीडेंट के रूप में एक वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। उम्मीदवारों को पूरी जानकारी के लिए
वेबसाइट पर आधिकारिक विस्तृत भर्ती अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
आवेदन शुल्क