UPPSC Mains Admit Card 2022: इन तारीखों को होगी परीक्षा
UPPSC की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25 और 27 मार्च, 2022 को राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 09: 30 बजे से दोपहर 12:30 और दोपहर 02:00 बजे से शाम 5 बजे तक सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें।
UPPSC Mains Admit Card 2022: बीते साल हुई थी प्रारंभिक परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से संयुक्त राज्य / अपर अधीनस्थ सेवा सामान्य चयन (पीसीएस) परीक्षा 2021 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन बीते साल 2021 में 24 अक्तूबर को किया गया था। इस परीक्षा का परिणाम 1 दिसंबर, 2021 को जारी किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वह अब मुख्य परीक्षा के लिए शामिल होंगे।
UPPSC Mains Admit Card 2022: इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज है, बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर उनकी तस्वीर साफ नहीं आई है, वह अपने साथ में अपनी एक वैद्य फोटो आईडी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवीरों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय आदि जानकारी दी गई है। इस अच्छे से पढ़ लें।
UPPSC Mains Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- आपका प्रवेश पत्र आपेक सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।