यूपीपीएससी के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के सरकारी डेंटल अस्पतालों में डेंटल सर्जन की कुल 174 रिक्तियों को भरना है। यूपीपीएससी डेंटल सर्जन परीक्षा 2023 01 अक्तूबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
यूपीपीएससी की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक योग्यता के तौर पर किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
बता दें कि यूपीपीएससी डेंटल सर्जन भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 14 जून 2023 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 14 जुलाई 2023 तक थी। डेंटल सर्जन भर्ती परीक्षा 01 अक्तूबर 2023 को आयोजित की जाएगी।