फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC APO Recruitment 2022: यूपी पीएससी ने शुरू की एपीओ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, इतने पदों पर होगी भर्ती

Thu, 21 Apr 2022 07:36 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC APO Recruitment 2022: भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश में 44 एपीओ रिक्तियों को भरने के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हुई है और यह 21 मई, 2022 को समाप्त होगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC APO Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश में 44 एपीओ रिक्तियों को भरने के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हुई है और यह 21 मई, 2022 को समाप्त होगी। आयोग ने कहा कि वर्तमान में रिक्तियों की संख्या 44 है जो परिस्थितियों और आवश्यकता के आधार पर बढ़ाई या घटाई भी जा सकती है। 

 

UPPSC APO Recruitment के लिए आयु सीमा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 21 वर्ष की आयु प्राप्त करनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार एक जुलाई, 2022 तक 40 वर्ष की आयु पार नहीं करनी चाहिए।
यानी कि उनका जन्म दो जुलाई, 1982 से पहले और एक जुलाई, 2001 के बाद का नहीं होना चाहिए। शारीरिक विकलांग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष तक है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के मामले में ऊपरी आयु सीमा में पांच साल की छूट लागू होगी।

 

विज्ञापन

UPPSC APO Recruitment के लिए आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग (सामान्य), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 200 रुपये, पूर्व सेना कर्मियों के लिए 80 रुपये और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए भी 80 रुपये है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के शारीरिक विकलांग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। आवेदन शुल्क के अलावा, सभी उम्मीदवारों को प्रसंस्करण शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विज्ञापन अधिसूचना पढ़ें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें